नौका दुर्घटना में 10 की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दुर्घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई। निजी नौका सुबह 7.30 बजे लगभग 30 लोगों को लेकर चली थी। नौका की क्षमता से अधिक लोग सवार थे।"
अधिकारी ने कहा कि 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 14 वर्षीय एक किशोर भी था।
दुर्घटना के शिकार हुए लोगों में अधिकांश खाड़ी देशों के मूल निवासी और अनिवासी भारतीय थे।
यह नौका दो स्थानीय लोगों की थी जो निकटवर्ती द्वीप से पेरियापत्तिनम आ रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications