ईरान में 4 को फांसी
तेहरान, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मादक पदार्थो की तस्करी के जुर्म में दोषी करार तीन व्यक्तियों और एक बलात्कारी को फांसी दे दी गई।
समाचार एजेंसी डीपीए ने दैनिक 'केयहान' के हवाले से हवाले से खबर दी है कि इन चारों को शनिवार को अहवाज शहर की एक जेल में फांसी दे दी गई।
हत्या, बलात्कार, सशस्त्र डकैती और पांच किलोग्राम से ज्यादा मादक पदार्थो की तस्करी के जुर्म में ईरान में मृत्युदंड दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications