अनिवासी महिला, रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जालंधर जिले में नूरमहाल कस्बे के पास स्थित भंडाल बूटान गांव के निवासी सरबजीत सिंह ने कनाडाई नागरिक रंजीत कौर से दिसम्बर 2007 में शादी की थी। रंजीत ने वादा किया था कि शादी के बाद वह उसे कनाडा ले जाने में मदद करेगी।
सरबजीत ने कहा, "यह अनुबंध आधारित शादी थी और रंजीत के परिजनों ने हमारे परिवार को आश्वस्त किया था कि वे मुझे कनाडा ले जाएंगे और वहां स्थायी निवास (पीआर) सुलभ कराने में मदद करेंगे। हमने रंजीत, उसके माता-पिता और भाइयों के हवाई टिकट के पैसे दिए। इसके अलावा हमने शादी पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए और रंजीत को महंगे उपहार दिए।"
सरबजीत ने कहा, "जनवरी 2008 में रंजीत कनाडा चली गई और कुछ महीनों बाद उसने मेरे फोन काल्स स्वीकार करने बंद कर दिए। अब वह मेरे लिए पीआर हेतु आवेदन करने की कार्यवाही शुरू करने के लिए एक लाख डॉलर की मांग कर रही है।"
सरबजीत की शिकायत पर पुलिस ने रंजीत, उसके दोनों भाइयों और माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम मामले की छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल आगे की कार्रवाई के बारे में कुछ कह पाना कठिन है, क्योंकि जांच अभी जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications