टीआरएस अध्यक्ष के प्रस्ताव से दबाव में आई कांग्रेस
चंद्रशेखर के इस प्रस्ताव के मद्देनजर राज्य में सतारूढ़ कांग्रेस के नेताओं की रविवार को एक बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग का मानना है कि पार्टी को इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेना चाहिए।
केसीआर के नाम से मशहूर चंद्रशेखर का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब अलग तेलंगाना राज्य के मसले पर गठित श्रीकृष्णा समिति 31 दिसम्बर को अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली है। इस बैठक में तेलंगाना क्षेत्र से पार्टी के सांसदों व विधायकों ने हिस्सा लिया।
पार्टी नेताओं के एक वर्ग का मानना है कि कांग्रेस को अलग राज्य के गठन की प्रकिया की शुरुआत देनी चाहिए और इसका लाभ लेना चाहिए।
तेलंगाना क्षेत्र के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, "अलग राज्य के गठन में किसी प्रकार की देरी का मतलब है टीआरएस का और मजबूत होना। इसका नतीजा चुनावों में कांग्रेस के भविष्य पर पड़ेगा।"
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि चंद्रशेखर ने सिर्फ अलग राज्य के गठन के मकसद से पार्टी का गठन किया था और यदि अलग राज्य का गठन हो जाता है तो ऐसे में उनकी पार्टी का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications