हिमालय जैसा विशाल है 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला : जयललिता

जयललिता ने कहा कि द्रविण मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि ने राजा का बचाव कर 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मुद्दे पर अपनी उदासीनता जाहिर की है।

करुणानिधि के आरोपों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए जयललिता ने कहा, "दुनिया के इतिहास में किसी ने भी इतने बड़े घोटाले को अंजाम नहीं दिया, जैसा कि राजा ने किया है। यह घोटाला अपने आप में हिमालय जैसा विशाल है और किसी अन्य ने इसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश नहीं किया है।" करुणानिधि ने जयललिता पर आरोप लगाया था कि वह स्पेक्ट्रम मुद्दे को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रही हैं।

जयललिता ने कहा कि नियंत्रक एक महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा पेश की गई एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये की राशि केवल अनुमानित है, यह नुकसान की वास्तवित राशि नहीं है।

जयललिता ने यह भी आरोप लगाया कि स्वान टेलीकॉम और यूनीटेक जैसी कागजी कम्पनियों ने दूसरी कम्पनियों को अपनी हिस्सेदारी बेच कर भारी कमाई की है जबकि दोनों को अलग-अलग 1,650 करोड़ में स्पेक्ट्रम आवंटित किए गए थे।

जयललिमा ने कहा कि स्वान टेलीकॉम ने एटिसालेट को 9,000 करोड़ रुपये में अपनी 45 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी और यूनीटेक ने टेलीनॉर को 6,120 करोड़ रुपये में अपनी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+