दिल्ली मेट्रो का नया हेल्पलाइन नम्बर
यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किये जाने वाला 24 घंटे का नया हेल्पलाइन नम्बर 155363 होगा जो वर्तमान में मौजूद नम्बर 128128 का स्थान लेगा। यह टेलीफोन नम्बर एक जनवरी से काम करना शुरू कर देगा। जहां दिल्ली मेट्रो से सम्बद्ध सुझाव और शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, "कई यात्रियों ने शिकायत की थी कि डीएमआरसी के पुराने हेल्पलाइन 128128 पर जीएसएम और सीडीएम मोबाइल फोन से बात नहीं हो पाती है।"
उन्होंने बताया कि एक जनवरी से पुराना हेल्पलाइन नम्बर काम करना बंद कर देगा। डीएमआरसी ने नए हेल्पलाइन नम्बर शुरू होने के साथ ही ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने और तेजी से सवालों के जवाब की बात कही है।
दयाल ने कहा, "पूछताछ से जुड़े अधिकारी तुरंत ग्राहकों के सवालों का जवाब देंगे।"
मोबाइल फोन उपयोगकर्ता और दिल्ली से बाहर के ग्राहक 011-155363 पर फोन करके जानकारी ले सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications