मिस्र में सड़क हादसे में 8 अमेरिकी पर्यटकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कुल 37 अमेरिकी पर्यटकों को ले रही एक बस के आसवान शहर से दो किलोमीटर दक्षिण सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा जाने से यह हादसा हुआ। बस अबू सिम्बेल मंदिर जा रही थी।
ज्ञात हो कि सड़कों की दयनीय हालत, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बेपरवाह तरीके से वाहन को चलाने के कारण मिस्र में आए दिन इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मिस्र में प्रत्येक वर्ष सड़क हादसों में लगभग 8000 लोगों की मौत हो जाती है जबकि 32,000 घायल होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications