बांग्लादेश ने भारतीय जहाज को कब्जे में लिया

अदालत ने जहाज पर डोने के लिए रखे सामानों को हुए नुकसान के बदले मुआवजे की मांग करने वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान जहाज को जब्त करने का आदेश दिया था।

समाचार पत्र न्यू एज ने रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा कि चटगांव बंदरगाह से करीब 14 किलोमीटर दक्षिण में स्थित पतेंगा में जहाज को कब्जे में लिया गया।

सामानों के एक आपूर्तिकर्ता ने 19 करोड़ टके (27 हजार डॉलर) के मुआवजे की अपील की थी।

जहाज पर समुद्र में तेल का भी रिसाव करने का आरोप है। उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बाद जहाज को जब्त किया गया।

सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक मामला नहीं सुलझ जाता तब तक जहाज चटगांव बंदरगाह से नहीं जा सकता।

अधिकारी ने कहा, "जहाज मोंगला बंदरगाह जा रहा था, लेकिन दरार के कारण इसमें समस्याएं पैदा हो गई और आपात स्थिति में इसे पटेंगा तट पर लाया गया। समय से गंतव्य तक नहीं पहुंचने के कारण कुछ सामान खराब हो गए थे।"

जहाज पर 16,000 टन उर्वरक लदा था जिसे चीन से बांग्लादेश के रसायन उद्योग निगम के लिए लाया जा रहा था।

गुरुवार को चटगांव स्थित पर्यावरण विभाग ने सिग्मा शिपिंग लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+