ब्रिटेन में एक-तिहाई बच्चे मोटापे के शिकार
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार 11 वर्ष की उम्र में प्राथमिक विद्यालय से निकलते समय एक-तिहाई बच्चे मोटापे की चपेट में आ जाते हैं और इससे जुड़ी कई समस्याओं से उनमें जोखिम पैदा हो जाते हैं।
एक सर्वेक्षण में इस बात का खुलासा हुआ है कि बच्चों में मोटापे की समस्या को खत्म करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने करोड़ों पाउंड खर्च कर रही है। बावजूद इसके पिछले कुछ साल से 10 लाख बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ी है।
रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल प्राथमिक विद्यालय छोड़ने वाले 33.3 फीसदी बच्चे मोटापे की समस्या से ग्रसित पाए गए हैं जबकि वर्ष 2006-07 में यह संख्या 31.7 फीसदी थी।
कई बच्चों में उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्राल और इंसुलिन का स्तर अधिक पाया गया है। इसकी वजह से बच्चे 50 से 60 साल की उम्र में मरीज बन जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications