सोमवार से दोबारा शुरू होगा चीनी का वायदा कारोबार
यह मंजूरी इस साल एक अक्टूबर से शुरू शक्कर वर्ष में अच्छी उपज के अनुमान के बाद दी गई है। उद्योग जगत को दो करोड़ 55 लाख टन पैदावार का अनुमान है जबकि सरकारी अनुमानों में यह आकंड़ा दो करोड़ 45 लाख टन बताया गया है।
पिछले साल एक करोड़ 90 लाख टन के उत्पादन का अनुमान था। भारत चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और इसका सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
सरकार ने मई 1999 में चीनी के वायदा कारोबार पर छह महीने तक रोक लगाई थी। यह कदम पैदावार में गिरावट और दामों में बेतहाशा तेजी के बाद उठाया गया था।
एफसीसी ने यह प्रतिबंध एक अक्टूबर को ही उठा लिया था लेकिन वायदा कारोबार शुरू करने की तारीख 27 दिसम्बर तय की थी।
एफसीसी के अध्यक्ष बी. सी. काठुआ ने यहां कहा, "हां, कमोडिटी एक्सचेंज को चीनी का वायदा कारोबार शुरू करने की इजाजत दी गई है।" जनवरी से जून तक छह सौदों की मंजूरी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications