थाईलैंड में जल्द चुनाव की योजना
वेज्जाजीवा ने अपने साप्ताहिक राष्ट्रीय टेलीविजन सम्बोधन में कहा, "स्थिति को सामान्य बनाने का रास्ता नये चुनाव ही हैं।" उन्होंने नए चुनावों की किसी तारीख का जिक्र नहीं किया। लेकिन कहा कि चुनाव अगले वर्ष के पूर्वार्ध में होंगे।
वेज्जाजीवा ने दोहराया कि संविधान में लम्बित संशोधनों के पूरा हो जाने के बाद एक नया आम चुनाव कराया जा सकता है। जनवरी 2011 में शुरू होने वाली संसद की बैठक के बाद लम्बित संविधान संशोधनों को पूरा करना संसद का पहला काम होगा।
वेज्जाजीवा ने स्वीकार किया कि उनकी मौजूदा सरकार असाधारण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत गठित हुई थी।
ज्ञात हो कि वेज्जाजीवा की डेमोकेट्रिक पार्टी मौजूदा सत्ताधारी गठबंधन का उस समय केंद्र बन गई थी, जब एक अदालती फैसले ने तत्कालीन पीपुल पॉवर पार्टी को भंग कर दिया था और उस पार्टी से टूटे एक धड़े ने दिसम्बर 2008 में एक नई सरकार के गठन में डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications