वानुअतु में 7.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप
वाशिंगटन, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप देश वानुअतु में शनिवार को आए 7.3 रिक्टर तीव्रता के भूकंप ने इसके 135 किलोमीटर पश्चिमी क्षेत्र को हिलाकर रख दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'यूएस पेसिफिक सुनामी वार्निग सेंटर' की वेबसाइट के हवाले से बताया, "समुद्र स्तर के आंकड़ों ने सुनामी आने की पुष्टि की।"
सुनामी की चेतावनी वानुअतु, फिजी और न्यू केलेडोनिया में जारी की गई थी। हालांकि केंद्र ने प्रभावित क्षेत्रों में असामान्य गतिविधि अथवा 'समुद्री लहरों' को न देखे जाने पर चेतावनी वापस ले ली।
केंद्र ने चेतावनी दी है कि समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों से नावों और तटीय संरचनाओं को अभी खतरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications