2जी घोटाले के बाबत दूसरे दिन भी सीबीआई में राजा की पेशी
शनिवार को राजा लगातार दूसरे दिन भी सीबीआई के कार्यालय पहुंचे। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि राजा सुबह लगभग 10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंच गए। सीबीआई का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में उनसे पूछताछ जारी है। राजा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इंकार किया है। सीबीआई ने एक सप्ताह पहले राजा को नोटिस जारी किया था। उस समय वह चेन्नई में थे। राजा ने निजी काम का हवाला देते हुए सीबीआई से थोड़ी मोहलत मांगी थी। राजा ने सीबीआई को सहयोग करने का वादा किया था तो वह अब अपने वादों पर खरे उतरते दिखाई दे रहे हैं।
शुक्रवार को सीबीआई ने राजा से आठ घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी। दो सप्ताह पहले सीबीआई ने नई दिल्ली और तमिलनाडु स्थित राजा के परिसरों की तलाशी ली थी। राजा पर आरोप है कि उन्होंने मोबाइल कम्पनियों को बाजार की कीमत से कम दर पर दूसरी पीढ़ी के स्पेक्ट्रम आवंटित किए थे, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ था। इस आरोप के चलते राजा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।













Click it and Unblock the Notifications