बुद्धदेब ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
कोलकाता में आयोजित औद्योगिक व्यपार मेले में भट्टाचार्य ने कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर विश्वास करता हूं कि प्रधानमंत्री ईमानदार व्यक्ति हैं। उनकी सत्यनिष्ठा के बारे में कोई संशय नहीं है, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ अनैतिक राजनेता, कारपोरेट घराने के लोग, नौकरशाह और सत्ता के दलालों ने काफी धन लूटा है।"
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-2 सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष का तीखे प्रहार हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के ये मुद्दे हैं- मुम्बई आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल आयोजन में वित्तीय गड़बड़ियां तथा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितताएं।
उल्लेखनीय है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच संसदीय संयुक्त समिति (जेपीसी) से कराने की मांग के मुद्दे पर वामदल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एकमत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications