पाकिस्तान से 45 ट्रक प्याज पहुंचे (लीड-1)
अमृतसर के आयातक राजदीप उप्पल ने आईएएनएस को बताया, "आज लगभग 45 ट्रक प्याज भारत पहुंचे। इनमें 450 से 500 टन प्याज है। हमें 300 से 350 रुपये प्रति क्विं टल की दर से ये प्याज मिले हैं, जिन्हें मंडियों में भेजा जाएगा।"
उन्होंने कहा कि भारतीय मंडियों में प्याज की बढ़ती मांग के मद्देनजर पाकिस्तान की मंडियों में भी प्याज की कीमतों में वृद्धि होने लगी है।
ज्ञात हो कि गुरुवार को मात्र 34 ट्रक प्याज भारत पहुंचा था। इन ट्रकों में 340 टन प्याज थे। जबकि बुधवार को 60 ट्रक प्याज यहां पहुंचा था।
एक अन्य आयातक ने बताया कि पाकिस्तान से प्याज के आवक में आई कमी के कुछ कारण है। दरअसल, गुरुवार सुबह पाकिस्तान में घना कुहरा था, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ। पाकिस्तान को खाड़ी देशों से भी आर्डर प्राप्त हो रहे हैं, लिहाजा पाकिस्तान में प्याज की कीमतें भी बढ़ गई हैं।
देश के कुछ हिस्सों में सप्ताह के प्रारम्भ में प्याज की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो ग्राम तक पहुंच गईं थीं। लिहाजा भारतीय व्यापारी पाकिस्तान से 300 रुपये से 350 रुपये प्रति क्विं टल की दर से प्याज खरीद रहे हैं।
भारत में पहुंच रहा अधिकांश प्याज पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आ रहा है। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि पाकिस्तानी प्याज की गुणवत्ता भारत में पैदा होने वाले प्याज जैसी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications