पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने की 4 की हत्या
पुलिस के अनुसार पश्चिमी मिदनापुर जिले के झारग्राम के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र में माकपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई।
गुरुवार रात भारी हथियारों से लैस नक्सलियों के एक गुट ने मनोरंजन महतो और रतींद्रनाथ गोप को उनके गांव से अगवा कर लिया था। शुक्रवार को उनके शव पाए गए।
इसी जिले में झारखण्ड पार्टी के रघुनाथ मुर्मू तथा तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हिकिम मुर्मू की भी हत्या कर दी गई।
तृणमूल एवं नक्सली समर्थक संगठन पुलिस संत्रास विरोधी जन साधारण समिति (पीसीएपीए) के नेताओं ने हालांकि आरोप लगाया है कि मुर्मू की हत्या माकपा समर्थित असामाजिक तत्वों ने की है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमारा विश्वास है कि ये हत्याएं नक्सलियों की कारस्तानी है।"
इस बीच, बांकुड़ा जिले में दो संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications