ओबामा करेंगे अपनी टीम में बदलाव
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' में शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि ओबामा जनवरी की शुरुआत में अपनी टीम में पहला बदलाव करेंगे। छुट्टियों के बाद ओबामा अपने बदलाव की योजना की समीक्षा करेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक ओबामा अपनी कार्यकारी शाखा की शक्ति में इजाफा करना चाहते हैं।
उनके निवर्तमान वरिष्ठ सलाहकार डेविड एक्सेलराड ने समाचार पत्र को बताया कि प्रशासन में 'बड़े पैमाने पर बदलाव' नहीं होगा, लेकिन इसमें महत्वपूर्ण बदलाव होंगे।
प्रेस सचिव राबर्ट गिब्स को ह्वाइट हाउस अथवा ओबामा की दूसरे चुनाव टीम में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications