स्पेक्ट्रम मामला : राजा से 8 घंटे हुई पूछताछ (राउंडअप)

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय में पेशी के लिए राजा सुबह 10.30 बजे पहुंचे।

आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक राजा से आठ घंटों से अधिक समय तक पूछताछ की गई। राजा बुधवार को दिल्ली आए थे और उन्होंने कहा था कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करेंगे।

सीबीआई की प्रवक्ता विनीता ठाकुर ने पत्रकारों को बताया, "सीबीआई राजा से यूनीफाइड एक्सेस सर्विस लाइसेंस मामले में पूछताछ कर रही है।"

जिस समय राजा दूरसंचार मंत्री थे, उस दौरान मोबाइल कम्पनियों को बाजार की कीमत से कम दर पर स्पेक्ट्रम आवंटित किए गए थे, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ था। इस घोटाले के कारण पिछले महीने राजा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

राजा ने खुद पर लगे इन आरोपों से इंकार किया है और साथ ही सीबीआई को पूरा सहयोग करने की बात कही है। राजा ने पूछताछ के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मैंने जांच एजेंसी को पूरा सहयोग किया।"

यह कहते हुए वह अपनी कार पर बैठ कर चले गए, "जांच चल ही रही है इसलिए इस बारे में आपको कुछ भी बताया नहीं जा सकता।"

गत सोमवार को उन्होंने कहा था कि उन्होंने सीबीआई से समय मांगा था, क्योंकि उन्हें चेन्नई में कुछ निजी काम था और वह पूछताछ के लिए दूसरी तारीख चाहते थे।

सीबीआई ने आठ दिसम्बर को नई दिल्ली और तमिलनाडु स्थित राजा के आवासों और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों के आवासों तथा व्यापारिक परिसरों की तलाशी ली थी।

सीबीआई ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के परिसरों और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि की बेटी व सांसद एम. कनिमोझी से सम्बंधित एक गैर सरकारी संगठन के कार्यालय पर भी छापे मारे थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजा के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई को देर से की गई, नाकाफी कार्रवाई करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद सीबीआई सक्रिय हुई है, और हम उम्मीद करते हैं कि सीबीआई कुछ ठोस सबूत के साथ सामने आएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+