क्रिसमस : यूरोप में हवाई यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अकेले पेरिस में करीब 2,000 यात्री यूरोप के तीसरे सबसे बड़े हवाई अड्डे चार्ल्स डे गाउले पर फंसे हैं। जबकि शुक्रवार को ग्लाईकोल हवाई अड्डे से होने वाली 1,200 उड़ानों में से करीब एक तिहाई उड़ानों को स्थगित करना पड़ा।

परिवहन राज्य सचिव थियेरी मारिआनी ने रेडियो स्टेशन 'फ्रांस इंटर' को बताया, "रेलगाड़ियों को लेकर कोई अव्यवस्था नहीं है। सड़कों पर भी कोई समस्या नहीं है, लेकिन इस समय सबसे बड़ी समस्या हवाई अड्डे पर जमे बर्फ को तरल बनाने वाले उपकरणों की कमी बनने से है।"

फ्रांस के अलावा जर्मनी में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फ की वजह से कुछ रेलगाड़ियों में तकनीकी खराबी आने से उनकी सेवाएं स्थगित कर दी गईं। पेड़ों के गिरने से कहीं रेल पटरियां पर व्यवधान उपस्थित हुआ है तो कहीं इससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

रेलगाड़ी की पटरियों पर बर्फ जमने के चलते करीब 700 लोगों को अपनी रात बर्लिन और हैनोवर के बीच फंसी पांच रेलगाड़ियों में गुजारनी पड़ी। जर्मनी का हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां के प्रमुख हवाई अड्डे डुसेल्डोर्फ से सुबह के समय उड़ानें नहीं हो सकीं।

जबकि शुक्रवार को लंदन स्थित हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ाने सामान्य हुईं, लेकिन हवाई कंपनियों ने यात्रियों से अपनी उड़ानों के बारे में जानकारी के बाद ही घर से निकलने का अनुरोध किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+