पाक में मुठभेड़ में 11 जवानों सहित 24 आतंकियों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने अर्धसैनिक सीमांत बल के प्रवक्ता फजल उर रहमान के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान की सीमा के निकट मोहम्मद जिले में बाइदनामी गांव में स्थित 'पांच फ्रंटियर कोर' की चौकी पर लगभग 150 संदिग्ध तालिबानी आतंकवादियों ने हमला कर दिया। मुठभेड़ घंटों चली।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए। आतंकी शवों को छोड़ कर भाग निकले।
मोहम्मद इलाका स्थानीय और विदेशी आतंकियों का पनाहगार माना जाता है। सुरक्षा बलों ने यहां स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान चला रखा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 24 आतंकवादी मारे गए जबकि इस दौरान 11 जवानों की मौत हो गई तथा 12 सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं।
टीवी चैनल 'जियो न्यूज' के फुटेज में दिखाया गया है कि मुठभेड़ के दौरान एक स्कूल के दो कमरे और बाहरी दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इससे पहले इसी माह की शुरुआत में हुए दो आत्मघाती हमलों में 11 कबायली पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications