हमास ने सैन्य कार्रवाई पर इजरायल को चेताया

गाजा, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीस्तीन की सामाजिक-राजनीतिक संस्था हमास की सैन्य इकाई ने शनिवार को यहां कहा कि वह 'पहले से ज्यादा शक्तिशाली' है। उसने गाजा पट्टी में कोई नई सैन्य कार्रवाई शुरू करने पर इजरायल को चेतावनी दी है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अल कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबेदा ने गाजा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यदि इजरायल हमारी प्रतिक्रिया की परीक्षा लेना चाहता है तो हम कड़ा जवाब देंगे।"

उन्होंने कहा, "इसलिए हम अपने शत्रु को सलाह देते हैं कि वह मूर्खतापूर्ण कार्रवाई से बचे।"

उल्लेखनीय है कि इजरायल द्वारा गाजा पर तीन सप्ताह तक बड़े पैमाने पर किए गए हमले के बाद प्रवक्ता का यह बयान आया है। उधर इजरायल ने कहा कि उसने ये हमले अपने ऊपर इस्लामी संगठनों द्वारा किए जाने वाले रॉकेट हमलों को रोकने के उद्देश्य से किया।

प्रवक्ता अबू ओबेदा ने कहा, "हम पहले से ज्यादा शक्तिशाली हैं। दो वर्ष तक चुप रह कर हमने हालात को समझा है।"

उन्होंने कहा, "हम चुप्पी साधकर इजरायल को स्थिति खराब करते हुए नहीं देख सकते।"

ज्ञात हो कि गाजा युद्ध में करीब 1,400 फिलीस्तीनी और 13 इजरायल नागरिक मारे गए हैं।

हाल के दिनों में गाजा ने इजरायल पर रॉकेट हमला बढ़ा दिया है, जबकि इजरायल इसके जवाब में गाजा पट्टी पर हवाई हमला करता है। दोनों तरफ से हो रहे हमलों को देखते हुए गाजा पट्टी में एक बार फिर लड़ाई छिड़ने की आशंका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+