समुद्री लुटेरों का थाईलैंड के पोत पर कब्जा
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'ईयू नेवल फोर्स (नॉवफोर) ऑपरेशन अटलांटा' के हवाले से बताया कि एमवी थोर नेक्सस मालवाहक जहाज पर समुद्री लुटेरों ने कब्जा कर लिया।
समुद्री लुटेरों ने थाइलैंड के इस मालवाहक जहाज को भारतीय समुद्र के पूर्वोत्तर द्वीप सोकोत्रा से 450 नॉटिकल मील की दूरी पर कब्जा किया।
हमले के समय मालवाहक जहाज संयुक्त अरब अमीरात से बांग्लादेश जा रहा था। ईयू नॉवफोर का कहना है कि उसके पास मात्र इतनी जानकारी है कि जहाज पर चालक दल के 27 सदस्य हैं जो थाइलैंड के हैं।
नॉवफोर के मुताबिक सोमालिया के तट से समुद्री डाकुओं ने 25 जहाजों और 601 लोगों को बंधक बना रखा है।
उल्लेखनीय है कि 'ईयू नेवल फोर्स (नॉवफोर) ऑपरेशन अटलांटा' की स्थापना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव पर यूरोपीय संघ ने की है। यह समुद्री लुटेरों से जहाजों की रक्षा करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications