उप्र में सड़क हादसा, 28 की मौत
हादसा जिले के उझानी इलाके में बदायूं-एटा रोड पर उस वक्त हुई जब एक मिनी ट्रक पलट कर सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। ट्रक में करीब 40 लोग सवार थे।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डी.के. चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि बदायूं के उझानी कस्बे के कुछ लोग दाह संस्कार करके ट्रक से लौट रहे थे तभी यह एक सड़क पर एक जगह बालू के ढेर में पलट गई। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना में 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चौधरी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक घायलों में रोडवेज बस के चालक, तीन अन्य सवारियां भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications