हिमाचल में महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम
हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2008 में पहली बार ग्रामीण और स्थानीय शहरी निकायों में महिलाओं के लिए 33 से 50 फीसदी तक सीटें आरक्षित करने का मसला सामने रखा था। राज्य में पहली बार महिलाओं के लिए निर्धारित आरक्षण के आधार पर पंचायत के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं।
राज्य के चुनाव आयुक्त देव स्वरूप ने आईएएनएस से बताया कि 28 और 30 दिसम्बर व एक जनवरी को 3,195 पंचायतों, 75 पंचायत समिति और 11 जिला परिषद पदों के लिए मतदान होने हैं।
उन्होंने कहा, "करीब 27,000 सीटों पर चुनाव होने हैं। 50 फीसदी आरक्षण का मतलब हुआ कि इसके आधे सीटों पर महिलाओं का कब्जा होगा।"
स्वरूप के अनुसार एक पंचायत में प्रधान और उपप्रधान के पद होते हैं और 'पंच' या वार्ड सदस्य के 21 पद होते हैं। यह पद आबादी के मुताबिक तय किए जाते हैं। हालांकि उपप्रधान का पद आरक्षित नहीं है।
राज्य में 3,195 ग्राम प्रधान और 19,159 उपप्रधान व 1,651 ब्लॉक समिति सदस्य होंगे। इसके साथ ही 240 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications