पगड़ी मुद्दे पर ओबामा से बात करें प्रधानमंत्री : कालिया
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कालिया ने कहा कि अमेरिकी हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारी जांच के नाम पर सिखों और अन्य भारतीयों को बेवजह निशाना बनाते हैं।
कालिया ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह इस मुद्दे का हल निकालने के लिए ओबामा से बात करें।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कालिया ने यहां कहा, "यदि कोई हल नहीं निकाला गया तो भारत को भी अमेरिकियों के साथ वैसा ही सलूक करना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि इस माह की शुरुआत में टेक्सास हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप पुरी से सुरक्षा जांच के लिए पगड़ी उतारने को कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications