ज्ञान सबसे अच्छा मित्र : कलाम

कलाम ने यहां शैक्षिक संगठन भारत विकास संगम का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कलाम ने कहा, "जब आप स्कूल की पढ़ाई पूरी कर लेते हैं, तब ज्ञान सबसे अच्छे मित्र के रूप में हमेशा आपके साथ रहता है। ज्ञान से हमें रचनात्मकता, साहस और सकारात्मक सोच मिलती है।"

छात्रों से सपने देखने की अपील करते हुए डॉ. कलाम ने अपने बचपन का प्रसंग सुनाया और कहा कि उनकी सफलता में उनके शिक्षकों का बहुत योगदान है। उन्होंने कहा, "गुरु फादर चिन्नादुरई का विशेष योगदान है जिन्होंने मुझ्झे विज्ञान पढ़ाया। उन्होंने ही हमें सिखाया कि किस प्रकार पक्षी उड़ान भरता है।"

कलाम ने छात्रों से कहा कि उन्हें अध्ययन को एक मिशन के रूप में लेना चाहिए, क्योंकि ज्ञान ही वह सर्वोच्च ताकत है, जिसके द्वारा वे समाज, राष्ट्र और विश्व को एक आकार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए और न ही समस्याओं को अपने ऊपर हावी होने देना चाहिए, बल्कि उनका सामना करके उस पर विजय हासिल करना चाहिए।

इस अवसर पर विवेकानंद रामकृष्ण आश्रम, बीजापुर के निर्भयानंद स्वामीजी, के.एन. गोविंदाचार्य एवं भारत विकास संगम के राष्ट्रीय संयोजक बसवरा पाटील सहित राज्य के शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र की तमाम बड़ी हस्तियां उपस्थित थीं

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+