बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान शहीद
कोलकाता, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट से नक्सल निरोधी केंद्रीय बटालियन का एक जवान शहीद हो गया और चार घायल हो गए।
राज्य के गृह सचिव समीर घोष ने शनिवार को बताया, "बारूदी सुरंग विस्फोट मुठभेड़ के दौरान हुआ।"
उन्होंने कहा कि शहीद हुआ जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोब्रा (कॉम्बैट बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) इकाई का सदस्य था। यह इकाई झालदा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेकाई के जंगल में तलाशी अभियान चला रही है।
पुरुलिया जिला के पुलिस अधीक्षक सुनील चौधरी ने कहा कि नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की, जिस पर उन्होंने जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि विस्फोट में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications