ट्रिपल एक्स एनर्जी ड्रिंक्स की 30 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पर नजर (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। ट्रिपल एक्स एनर्जी ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि वह अगले कारोबारी साल तक भारत के 175 करोड़ रुपये के एनर्जी ड्रिंक बाजार के 30 फीसदी हिस्से पर कब्जा करना चाहती है।

जेएमजे समूह के उपाध्यक्ष सचिन जोशी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे अगले कारेाबारी साल तक भारत के एनर्जी बाजार के 30 फीसदी हिस्से तक अपना विस्तार कर लेंगे।

कम्पनी ने शुक्रवार को नई एनर्जी ड्रिंक 'माइनस' पेश किया है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान और जेएमजे समूह के उपाध्यक्ष सचिन जोशी ने नई एनर्जी ड्रिंक को जारी किया।

कम्पनी ने बयान में कहा है कि माइनस अपनी तरह की पहली एनर्जी ड्रिंक है, जिसमें चर्बी को कम करने की क्षमता है।

ट्रिपल एक्स एनर्जी ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड जेएमजे समूह की कम्पनी है। कम्पनी ने भारत में एक साल पूरा कर लिया है और इस दौरान एनर्जी ड्रिंक बाजार के 12 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

कम्पनी का दावा है कि वित्त वर्ष 2012 के अंत तक कम्पनी 7.5 लाख कैन प्रति माह की बिक्री के साथ भारत के एनर्जी ड्रिंक बाजार के 30 फीसदी हिस्से पर काबिज हो जाएगी। अभी कम्पनी प्रतिमाह 2.5 लाख कैन बेच रही है।

जोशी ने कहा कि कम्पनी अपनी निर्माण और वितरण क्षमता में विस्तार करेगी। वे स्वस्थ्य रहने की चाह रखने वाले युवाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिनकी संख्या अभी देश में 20 करोड़ है।

उन्होंने कहा कि अगले साल कम्पनी के विज्ञापन और विस्तार कार्य के लिए कम्पनी ने अभी से 2 करोड़ डॉलर की राशि निर्धारित कर दी है।

कम्पनी ने कहा कि इस साल कम्पनी 1 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। पिछले साल कम्पनी ने 80 लाख डॉलर का निवेश किया था। अगले साल कम्पनी 2 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

कम्पनी के अभी दुबई और पुणे में दो उत्पादन इकाई हैं। कम्पनी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान सहित अन्य एशियाई-अफ्रीकी देशों में भी अपने पांव पसारना चाहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+