पाकिस्तान में हमले, 84 मरे (लीड-4)

इस्लामाबाद, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में शनिवार को एक खाद्यान्न वितरण केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले में 44 लोगों की मौत हो गई वहीं अफगानिस्तान सीमा के करीब कबायली इलाके में पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा चलाए गए अभियान में 40 संदिग्ध आतंकवादी ढेर हो गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र में शनिवार को संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा संचालित खाद्यान्न वितरण केंद्र से भोजन सामग्री ले रहे लोगों के समूह के बीच एक संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया। इस हमले में कम से कम 44 लोग मारे गए।

बाजौर कबायली जिले के मुख्य शहर खार में हुए इस विस्फोट में अन्य 70 लोग घायल हुए हैं। इस क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों का अल कायदा आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

स्थानीय सरकारी अधिकारी इम्तियाज खान ने बताया कि विस्फोट के समय वहां करीब 300 लोग भोजन सामग्री लेने के लिए एकत्र थे। खान ने बताया, "प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आत्मघाती हमलावर महिला थी और उसने बुर्का पहन रखा था।"

खार के प्रमुख अस्पताल के आपातकालीन विभाग के चिकित्साधिकारी अफीफ खान ने बताया, "हमले में 43 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में सात से आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।"

प्रत्यक्षदर्शी वासी उल्लाह ने बताया कि 22 या 23 वर्ष की महिला जिसने बुर्का पहन रखा था, उसे सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजे पर रोका था। इस पर आत्मघाती महिला ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंका और फिर विस्फोट कर दिया।

उसने कहा, "आत्मघाती हमलावर महिला के शरीर के टुकड़े दरवाजे के समीप पड़े थे।"

पाकिस्तान में किसी महिला द्वारा किया गया यह तीसरा आत्मघाती हमला है।

उल्लेखनीय है कि तालिबान और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच जारी लड़ाई के कारण हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं और वे सरकारी तथा संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा मुहैया कराए जाने वाली खाद्य सहायता पर निर्भर करते हैं।

शनिवार को हुआ हमला सलारजाई जनजाति को निशाना बनाकर किया गया। अपने इलाकों से तालिबान का खात्मा करने के लिए यह जनजाति पाकिस्तानी सेना का साथ दे रही है।

तालिबान ने कई समाचार संगठनों को भेजे अपने संदेश में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

वहीं, इस हमले की प्रतिक्रिया में सेना के हेलीकॉप्टरों ने शनिवार को तालिबान के गढ़ वाले इलाकों में हमला किया। इन हमलों में कम से कम 40 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।

जिले के वरिष्ठ असैन्य प्रशासक अमजद अली ने कहा, "सेना के अभियान में 40 आतंकवादी मारे गए हैं, अभियान अभी जारी है।"

सेना ने कहा कि उसने अपने दो दिनों के अभियान में 64 आतंकियों को मार गिराया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+