गडकरी ने राडिया से सम्बंधों को नकारा

गडकरी ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले से लोगों का ध्यान बांटने के लिए कांग्रेस की यह एक चाल है।

राडिया के पूर्व सहयोगी राव धीरज सिंह ने कहा था कि राडिया को गडकरी और दो अन्य भाजपा नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और अनंत कुमार ने सहयोग किया था।

गडकरी ने धीरज सिंह द्वारा लगाए गए आरोप को आधारहीन करार दिया और कहा कि हिम्मत है तो धीरज सिंह सबूत के साथ सामने आएं।

गडकरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह न तो राडिया से कभी मिले हैं और न ही उनसे बात की है और उनसे लाभ लेने का तो सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया।

गडकरी ने धीरज सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लगातार हुए कई घोटालों के बीच नैतिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं और उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+