उत्तर कोरिया 2011 में कर सकता है एक और परमाणु परीक्षण

समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार उत्तर कोरिया ने किम जोंग द्वितीय की सैन्य नीति की सराहना की है। इसके मुताबिक नवनियुक्त उत्तराधिकारी किम जोंग द्वितीय अपनी स्थिति और विश्वसनीयता मजबूत बनाने के लिए कभी भी परमाणु परीक्षण करने का प्रयास कर सकते हैं।

हमले की स्थिति में उत्तर कोरिया ने परमाणु युद्ध की धमकी दी है।

गौरतलब है कि अति सुरक्षा वाले सीमा पर सियोल द्वारा बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास किए जाने के बाद प्योंगयांग ने किम जोंग द्वितीय को कोरियाई पीपुल्स आर्मी का सर्वोच्च कमांडर नियुक्त किए जाने की शुक्रवार को 19वीं वर्षगांठ मनाई।

रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग द्वितीय एक जिम्मेदार पिता हैं और साथ ही देश की जनता के सबसे बड़े विश्वास स्तंभ भी हैं।

उत्तर कोरिया के विदेश मामलों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थान ने जारी एक बयान में कहा, "बढ़े सैन्य तनाव और किम जोंग की स्थिति को मजबूत करने के लिए तीसरा परमाणु परीक्षण किया जा सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+