प्रक्षेपण के 45 सेकेंड बाद रॉकेट नाकाम : इसरो
इसरो के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने पत्रकारों को बताया, "रॉकेट को प्रक्षेपित करने के 45 सेकेंड बाद उससे नियंत्रण टूट गया। पहले चरण में ही नियंत्रण आदेशों ने काम करना बंद कर दिया।"
उन्होंने कहा कि पहला चरण 50 सेकेंड तक ठीक तरीके से काम करता रहा और इसके बाद रॉकेट अपने पथ से भटकने लगा।
राधाकृष्णन के मुताबिक प्रक्षेपण के 63वें सेकेंड में रॉकेट को नष्ट करने का बटन दबाया गया।
उल्लेखनीय है कि करीब 125 करोड़ रुपये की लागत और 2310 किलोग्राम वजन वाला जीसेट-5पी उपग्रह दूरसंचार क्षेत्र और मौसम विभाग की जरूरतें पूरा करने वाला था।
यह वर्ष 1999 में प्रक्षेपित किए गए इनसेट 2ई उपग्रह का जगह लेने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications