देश में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा : नीतीश
पटना में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए केवल प्रधानमंत्री दोषी नहीं हैं, लेकिन यह स्थिति किसी भी सुशासन के लिए अच्छा नहीं है।
2जी स्पेक्ट्रम मुद्दे पर बहस के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के केंद्रीय वित्त मंत्री मंत्री प्रणब मुखर्जी के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि इससे इस समस्या का कोई हल निकलने वाला नहीं है। उन्होंने केंद्र से कहा कि इस मामले में सरकार को विपक्षी दलों की एक सूत्री मांग यानी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग मान लेनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष कानून बनाया गया है, जिसके तहत लोकसेवकों द्वारा गैरकानूनी तरीके से अर्जित की गई संपत्ति जब्त की जाएगी और जब्त किए गए भवनों में विद्यालय खोले जाएंगे। इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications