कोहरे से विमानों की आवाजाही प्रभावित (लीड-1)
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में शनिवार तड़के हवाई अड्डे के रनवे के आसपास कोहरा छाये रहने के कारण कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में दो से तीन घंटे की देरी हुई।"
कुल मिलाकर, 12 उड़ानों की आवाजाही कोहरे की वजह से प्रभावित रही। इसमें फ्रेंकफर्ट, लंदन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्थानों की उड़ानें शामिल हैं।
दिल्ली हवाई अड्डे पर तड़के कोहरा बढ़ने की वजह से न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर से नीचे चली गई थी। इसकी वजह से प्रशासनिक अधिकारियों को 'लो विजीबिलिटी प्रोसिजर'(एलवीपी) लागू करना पड़ा।
अधिकारी के अनुसार कोहरे के कारण 'लो विजीबिलिटी प्रोसिजर'(एलवीपी) लागू होने के बावजूद उड़ानें अन्य रास्तों से जारी रहीं।
डायल ने एक आधिकारिक बयान में बताया, "एलवीपी लागू किए जाने के दौरान एक अंतर्राष्ट्रीय और 12 घरेलू उड़ानों का रास्ता बदला गया।"
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "कोहरा शुक्रवार रात 1.30 बजे से ही बढ़ना शुरू हो गया था और उस दौरान दृश्यता 700 मीटर थी, तड़के 4.30 बजे तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे यह घटकर 50 मीटर से नीचे पहुंच गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications