चीन में क्रिसमस खिलौना निर्माता मुश्किल में
चीन की आधिकारिक मुद्रा रेनमिनबी है और इसकी प्राथमिक इकाई युआन है।
चीन के गंगदोंग प्रांत में एक शिल्प और कला कम्पनी के मालिक काई क्वि चांग ने कहा कि हालत नहीं सुधरी तो हम कारोबार बंद कर देंगे।
चाइना डेली ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से कहा है कि ऐसा नहीं है कि चीन से क्रिसमस खिलौने का निर्यात घट गया है। जनवरी से अक्टूबर की अवधि में इनके निर्यात में पिछले साल के मुकाबले 3.9 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।
जियाइंग आर्ट एंड क्राफ्ट के हुआंग शोकुआंग ने कहा कि अक्टूबर तक लगभग 80 लाख युआन के खिलौनों की बिक्री करने के बावजूद कम्पनी को कोई फायदा नहीं हुआ है।
करीब 100 छोटे मझोले उद्यमों के एक संगठन चेंघाई आर्ट एंड क्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष काई ने कहा कि पूरी चेंघाई में लगभग सभी कम्पनियों का यही हाल है। कइयों को तो नुकसान हो रहा है।
चीन में खिलौना बनाने के काम आने वाली कई सामग्रियों की कीमत में दो गुनी तक की वृद्धि हो गई है। यदि यह निकट भविष्य में कम भी हो जाए, तो भी विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माताओं को अभी लंबे समय तक मजदूरों की कमी की समस्या से जूझना पड़ेगा। इस उद्योग में अधिकतर काम हाथ से होता है, इसलिए मजदूरों की कमी उद्योग के लिए भारी पड़ती है।
अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले चीनी चुआन के बढ़ रहे भाव भी इस उद्योग के लिए मुसीबत पैदा कर रहा है।
हुआंग ने सरकार से आग्रह किया है कि मुद्रा की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाए।
इसके बावजूद कुछ कम्पनियों जैसे हांगफेंग आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कम्पनी के उप महाप्रबंधक ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कम्पनी ने दो गुने ऑर्डर की आपूर्ति की है।
कम्पनी की सफलता का राज हालांकि बेहतर ब्रांड प्रबंधन है।
एक अन्य कम्पनी ओरिएंट क्राफ्ट ने भी जोरदार कारोबार किया है। इस कम्पनी के महाप्रबंधक हुआंग जिलि ने कहा कि कोई भी उद्योग बुरा प्रदर्शन नहीं करता है। सिर्फ कम्पनी खराब प्रदर्शन करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications