लखनऊ में धूमधाम से मना वाजपेयी का जन्मदिन (लीड-1)

लखनऊ, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 87वां जन्मदिन लखनऊ में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। लखनऊ लम्बे अरसे तक वाजपेयी का संसदीय क्षेत्र रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से मंदिरों में रामायण पाठ, यज्ञ, हवन, भोज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मदिन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से 87 किलोग्राम एक विशाल लड्डू तैयार करवाया गया था जो शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

लखनऊ के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन ने संवाददाताओं से कहा, "वाजपेयी का जन्मदिन केवल भाजपा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए खुशी का दिन है। वह एक महान राजनेता हैं। सक्रिय राजनीति में न होते हुए भी हमारे और समूचे देश के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं।"

टंडन ने कहा कि वाजपेयी की लम्बी उम्र के लिए अमीनाबाद के हनुमान मंदिर में हवन और रामायण पाठ के बाद 87 किलो का लड्डू लोगों के बीच बांटा गया। इसके अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों में हवन-आरती के बाद गरीबों के बीच कपड़े और मिठाइयां बांटी गईं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के चौक स्थित प्राचीन मंदिर में 87 दीप जलाकर वाजपेयी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इस मौके पर वाजपेयी को ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत करार देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा, "जहां अटल जी ने एक तरफ पोकरण विस्फोट कर भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया वहीं उनकी ईमानदारी का ही नतीजा था की छह साल के उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार और मंहगाई पर अंकुश था। विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे थे।"

भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से गोमती नदी किनारे कुड़िया घाट पर तहरी भोज का आयोजन कर सांस्कृतिक आयोजन किए गए, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली भी शामिल हुए। इस दौरान जेटली ने कहा, "उनका (अटल जी) आशीर्वाद हमेशा हम लोगों के साथ छाया की तरह रहता है।"

लखनऊ, अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि मानी जाती है। यहां से वह पांच बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+