पोप का शांति और एकता का संदेश

वेटिकन सिटी, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पोप बेनेडिक्ट 16वें ने शनिवार को अपने क्रिसमस संदेश में वैश्विक शांति और एकता की उम्मीद जताई। उन्होंने चीन में कैथोलिक धर्म के अनुयायियों की धार्मिक स्वतंत्रता 'सीमित' होने पर उन्हें सांत्वना दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्रिसमस के मौके पर 83 वर्षीय पोप ने 65 भाषाओं में शुभकामना संदेश दिए।

सेंट पीटर्स स्क्वायर पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए पोप ने कहा, "मेरी प्रार्थना है कि शांति के देवदूत का जन्मदिन दुनिया को सच्ची खुशहाली की याद दिलाए। हमारा हृदय उम्मीद और प्रसन्नता से परिपूर्ण हो। दुनिया के मुक्तिदाता ने हमारे लिए जन्म लिया है।"

पोप के इस समारोह को दर्जनों टेलीविजन चैनलों और रेडियो स्टेशनों से दुनिया भर में प्रसारित किया गया।

एक अरब से भी अधिक कैथोलिक धर्म के अनुयायियों के आध्यात्मिक गुरु ने प्रार्थना की कि 'क्रिसमस का प्रकाश' विश्व में व्याप्त बुराइयों को मिटा दे। उन्होंने 'जीसस के जन्म स्थान से लेकर' दुनिया की सभी तरह की बुराइयों के खात्मे के लिए प्रार्थना की।

पोप ने इराक और मध्य पूर्व में रहने वाले ईसाई समुदाय की दशा के लिए विश्व नेताओं को 'प्रभावशाली एकता' का परिचय देने का भी आह्वान किया। बेनडिक्ट ने उम्मीद जताई कि क्रिसमस की भावना सोमालिया, सूडान और मेडागास्कर में शांति लाएगी।

उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में मानवाधिकारों की सुरक्षा और सम्मान की आवश्वकता का उल्लेख किया।

चीन में रहने वाले कैथोलिक समुदाय को दिए अपने संदेश में पोप ने कहा, "मुक्तिदाता का जन्मदिन चीन में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोगों में विश्वास, धैर्य और साहस की भावना को मजबूत करे। वे अपनी धार्मिक स्वतंत्रता पर लगाई गई पाबंदी पर अपना धैर्य न खोएं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+