महिला का वेष धरे आतंकी को मार गिराया
समाचार एजेंसी डीपीए ने शनिवार को स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि शुक्रवार शाम राजधानी रियाद से दक्षिण-पश्चिम स्थित केंद्रीय शहर वादी-अल-दावासिर में सुरक्षा बलों द्वारा कार रोके जाने पर काली पोशाक पहने और महिला की तरह चेहरा ढके व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी।
रिपोर्ट के मुताबिक कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
अंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मंसूर अल-तुर्की ने कहा, "हमें पूरा संदेह है कि यह गिरफ्तार आतंकी अल कायदा का सदस्य है।"
अल-तुर्की ने कहा कि माना जा रहा है कि दोनों आतंकी सऊदी नागरिक हैं और संभवत: उनके नाम 'वांछितों' की सूची में दर्ज हैं।
अधिकारी अभी मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं तथा पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि हाल के वर्षो में सऊदी अरब में आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इस वर्ष नवम्बर में विश्व के शीर्ष तेल निर्यातक ने घोषणा की थी कि यहां की बादशाहत पर हमला करने की योजना बना रहे अल कायदा के कथित 149 आतंकियों को पिछले आठ महीने के दौरान पकड़ा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications