त्रिपुरा में नीपको लगाएगी बिजली संयंत्र

इस प्रस्तावित संयुक्त चक्र विद्युत संयंत्र की शुरुआत यहां से 25 किलोमीटर दूर रामचंद्रनागर में की जाएगी। पूर्वी असम के कठालगुड़ी गैस आधारित संयुक्त चक्र विद्युत संयंत्र के बाद अपने तरह का यह दूसरा संयंत्र है।

नीपको के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आई.पी. बरुआ ने कहा, "इस नए विद्युत संयंत्र की शुरुआत अगले महीने से प्रारम्भ हो रहे काम के 30 महीनों के भीतर हो जाएगी। इस 290 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से पूर्वोत्तर के राज्यों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी।"

उन्होंने कहा, "प्राकृतिक गैस आधारित 84 मेगावाट की क्षमता वाली रामचंद्रनागर विद्युत परियोजना की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी। गैस के जलने से यह परियोजना औसतन 420 डिग्री सेल्सियस ऊष्मा उत्पन्न कर रही है।"

बरुआ ने कहा, "इस परियोजना से निकलने वाली ऊष्मा और पानी बिजली उत्पन्न करने वाली अन्य टरबाइनों को संचालित करेंगे।"

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे दो जनवरी को नीपको के इस नए विद्युत संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+