सेंसेक्स में 1.05 फीसदी की तेजी, 20,000 अंक के ऊपर बंद (साप्ताहिक शेयर बाजार समीक्षा)
शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स ने सप्ताह भर में कुल 208.81 अंक या 1.05 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।
शुक्रवार को सेंसेक्स पिछले दिन के मुकाबले 90.78 अंक की बढ़ोतरी दर्ज कर 20,073.66 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी भी शुक्रवार को 31.60 अंक की बढ़त बनाकर 6000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 6011.60 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु, तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु और फार्माश्यूटिकल कम्पनियों में जहां लिवाली के कारण तेजी दर्ज की गई, वहीं वाहन, सार्वजनिक कम्पनियों और तेल एवं गैस में गिरावट देखी गई।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में ढाई फीसदी से अधिक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में दो फीसदी से अधिक, आईटीसी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल में डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शुक्रवार को सेंसेक्स में शामिल सिर्फ छह शेयरों में गिरावट देखी गई। टाटा मोटर्स में तीन फीसदी से अधिक, भेल और आईसीआईसीआई बैंक में एक फीसदी से अधिक और ओएनजीसी में आधी फीसदी से कम गिरावट देखने को मिली।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमश: 0.25 फीसदी और 0.32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस सप्ताह एशिया के अन्य बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में आधी फीसदी से अधिक गिरावट हुई और यह 2,835.16 अंक पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसैंग सूचकांक आधी फीसदी से कम की गिरावट के साथ 22,833.80 अंक पर बंद हुआ। जापान का निक्के ई सूचकांक आधी फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 10,279.20 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications