झारखण्ड में सड़क हादसा, 6 मरे
पुलिस के मुताबिक यह हादसा रामगढ़ जिले के चूतुपाली घाटी के निकट हुआ। बस रांची से बिहार स्थित सासाराम जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 45 लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications