रूस के लिए युद्ध पोत बनाएगा फ्रांस
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने कहा है कि यह निविदा फ्रेंच डीसीएनएस और रूस के युनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन(यूएससी) की एक संयुक्त संस्था को हासिल हुई है।
प्रारम्भ में दो मिस्ट्रल श्रेणी के हेलीकॉप्टर वाहक पोत, फ्रांस और रूस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किए जाएंगे। बाद में दो अतिरिक्त हेलीकॉप्टर वाहक पोत रूस में निर्मित किए जाएंगे।
यूएससी के प्रवक्ता इगोर रेबोव ने कहा कि फ्रांस के सैंट-नाजायर में स्थित एसटीएक्स गोदी में 20 प्रतिशत निर्माण कार्य रूस सम्पन्न कराएगा।
रेबोव ने कहा, "उसके बाद रूस में परियोजना को पूरा किए जाने का प्रतिशत बढ़ जाएगा।"
मिस्ट्रल श्रेणी का पोत 16 हेलीकाप्टरों, चार लैंडिंग पोतों, 13 युद्धक टैंकों सहित 70 बख्तरबंद वाहनों और 450 जवानों को वहन करने में सक्षम है।
रूसी सेना ने कहा है कि मिस्ट्रल पोतों को उत्तरी व प्रशांत बेड़ों में शामिल करने की उसकी योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications