तस्करी के आरोप में 2 नेपाली महिलाएं गिरफ्तार
महराजगंज, 25 दिसंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की चरस बरामद की गई है।
नेपाल सीमा पर जिले के सुनौली थाना क्षेत्र से शुक्रवार देर रात इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उनकी उम्र करीब 40 बरस है। सुनौली के थाना प्रभारी आर.बी.शर्मा ने शनिवार को गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे नेपाल से चरस लेकर उत्तर प्रदेश में अपने किसी ग्राहक को आपूर्ति करने जा रही थी।
उन्होंने बताया कि दोनों नेपाल के बुढ़वन की निवासी हैं और मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले वहीं के एक गिरोह की सक्रिय सदस्य हैं।
शर्मा के मुताबिक प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि ये पिछले तीन-चार साल से नेपाल से मादक पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्ड और दिल्ली में आपूर्ति करती थीं। उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ में उनके गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications