पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, 30 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह विस्फोट बाजौर कबायली जिले के मुख्य शहर खार में हुआ। इस क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों का अल कायदा आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।
सरकारी अधिकारी इम्तियाज खान ने बताया कि करीब विस्फोट के समय वहां करीब 300 लोग भोजन सामग्री लेने के लिए एकत्र थे। खान ने बताया, "30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि 70 से ज्यादा घायलों में 10 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।"
तालिबान और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच जारी लड़ाई के कारण हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं और वे सरकारी तथा संयुक्त एजेंसियों द्वारा मुहैया कराए जाने वाली खाद्य सहायता पर निर्भर करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications