जिन्ना की जयंती पर पाकिस्तान में विविध आयोजन
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक जिन्ना की जयंती के मौके पर पाकिस्तान राष्ट्रीय कला परिषद (पीएनसीए) और संस्कृति मंत्रालय द्वारा पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर मस्जिदों में विशेष इबादत होगी जहां देश की समृद्धि और प्रगति की दुआ की जाएगी। कराची में जिन्ना के मकबरे पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिन्ना (25 दिसम्बर 1876-11 सितम्बर 1948) ने वर्ष 1913 से लेकर 14 अगस्त 1947 तक ऑल इंडिया मुस्लिम लीग का नेतृत्व किया था। जिन्ना 15 अगस्त 1947 को पाकिस्तान के पहले गर्वनर जनरल बने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications