राजा पूछताछ के लिए दोबारा सीबीआई कार्यालय पहुंचे

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि राजा सुबह लगभग 10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंच गए।

सीबीआई ने शुक्रवार को राजा से 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में आठ घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी। दो सप्ताह पहले सीबीआई ने नई दिल्ली और तमिलनाडु स्थित राजा के परिसरों की तलाशी ली थी।

राजा पर आरोप है कि उन्होंने मोबाइल कम्पनियों को बाजार की कीमत से कम दर पर दूसरी पीढ़ी के स्पेक्ट्रम आवंटित किए थे, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ था। इस आरोप के चलते राजा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

लेकिन राजा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इंकार किया है। सीबीआई ने एक सप्ताह पहले राजा को नोटिस जारी किया था। उस समय वह चेन्नई में थे। राजा ने निजी काम का हवाला देते हुए सीबीआई से थोड़ी मोहलत मांगी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+