पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में 3 निलम्बित
कर्तनियाघाट के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आर.के. सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारम्भिक जांच में पेड़ों की अवैध कटाई में इन अधिकारियों की सीधे संलिप्तता पाई गई।
सिंह ने कहा कि लकड़ी माफियाओं और वन अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहे जंगल की लकड़ी के अवैध व्यापार की तह में जाना काफी चुनौतीपूर्ण है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ और वन अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।
निलम्बित किये गये तीनों अधिकारी उन सात अधिकारियों में शामिल हैं जिनके खिलाफ शुक्रवार को कर्तनियाघाट के ककहरा रेंज में अवैध रूप से पेड़ काटे जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने लकड़ी माफियाओं से मिलीभगत कर ककरहा रेंज में करीब 90 शीशम और खैर के पेड़ अवैध रूप से कटवाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications