दुनिया का सबसे छोटा क्रिसमस कार्ड!
ग्लासगो विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी स्कूल ने इस कार्ड को डिजाइन किया है। इसे खुली आंखों से नहीं देखा जा सकता है। इसे दुनिया का सबसे छोटा कार्ड बताया जा रहा है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक एक डाक टिकट को रखने के लिए जितने स्थान की आवश्यकता होती है उतनी जगह में ऐसे 8,276 कार्ड रखे जा सकते है।
इस कार्ड के लिए प्रोफेसर डेविड क्यूमिंग व किन चेन ने कांच के एक छोटे से टुकड़े पर क्रिसमस ट्री डिजाइन किया है।
क्यूमिंग कहते हैं, "हमारी नैनो प्रौद्योगिकी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है लेकिन कभी-कभी लोगों को यह बताना मुश्किल हो जाता है कि यह प्रौद्योगिकी क्या कर सकती है। हमने इस प्रौद्योगिकी की सटीकता को दर्शाने के लिए इस क्रिसमस कार्ड को बनाने का निर्णय लिया था।"
उन्होंने बताया कि इस कार्ड को बनाने में मात्र 30 मिनट का समय लगा। उन्होंने कहा कि यह कार्ड 200 माइक्रो-मीटर चौड़ा और 290 माइक्रो-मीटर लम्बा है। गौरतलब है कि मानव के एक बाल की मोटाई 100 माइक्रो-मीटर होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications