पोप ने क्रिसमस मास का नेतृत्व किया

वेटिकन सिटी, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पोप बेनडिक्ट 16वें ने शुक्रवार देर रात वेटिकन के क्रिसमस उत्सव का नेतृत्व किया। इसके तहत मध्यरात्रि की पारम्परिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। प्रार्थना सभा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पिछले वर्ष प्रार्थना सभा के दौरान एक विक्षिप्त महिला वहां घुस आई थी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जिस समय पोप बेनेडिक्ट ने समारोह की अध्यक्षता शुरू की, सेंट पीटर्स चर्च में हजारों की संख्या में लोग जमा थे। तमाम लोग सेंट पीटर्स स्क्वे यर में लगे विशाल वीडियो स्क्रीन पर क्रिसमस उत्सव के दृश्यों का अवलोकन कर रहे थे।

सुनहला चोगा और बिशप का ताज पहने बेनेडिक्ट ने अन्य पादरियों के साथ क्रिसमस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए चर्च में प्रवेश किया।

वर्ष 2009 में इसी आयोजन के दौरान सुसाना मायोलो नामक स्वीडिश महिला, अवरोधक लांघ कर बिशप के पास पहुंच गई थी और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया था। बेनेडिक्ट को तो इस घटना में कोई चोट नहीं आई थी, लेकिन एक बुजुर्ग कार्डिनल के एक पैर की हड्डी टूट गई थी।

मायोलो ने 2008 के क्रिसमस मास के दौरान भी बिशप को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया था।

वेटिकन की ओर से कहा गया है कि वर्ष 2009 की ही तरह इस बार भी शुक्रवार को मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा आधी रात के बदले रात 10 बजे शुरू हुई। ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि 83 वर्षीय पोप को क्रिसमस उत्सव के बाद आराम के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल सके।

इसके पहले वेटिकन की ओर से सेंट पीटर्स स्क्वे यर में ईसा मसीह की जम्न कथा का दृश्यमय प्रस्तुति का उद्घाटन किया गया। यह परम्परा 1982 में नए सिरे से शुरू हुई थी।

पोप बेनेडिक्ट, शनिवार को क्रिसमस दिवस का आशीर्वाद देंगे और साथ ही पारम्परिक संदेश जारी करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+