पाकिस्तान में विस्फोट, 5 मरे
इस्लामाबाद, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा के निकट शनिवार को एक कबाइली क्षेत्र में सुरक्षाबलों की जांच चौकी के पास हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बजौर जिले के खार में यह विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोग घायल भी हुए हैं। इस कबाइली क्षेत्र में सुरक्षाबल आतंकवादियों के साथ लड़ रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी इम्तियाज खान ने बताया, "हम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह एक आत्मघाती हमला था। अभी तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं और 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications